बिहार

1200 से अधिक दलित परिवारों को प्रशासन द्वारा किया गया बेघर :पप्पू यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

दरभंगा/बिहार जिला के बिरौल थाना अंतर्गत कटैया गांव की हालत आज जलियांवाला बाग से भी भयावह है। 1200 से अधिक कमजोर दलित परिवार का घर प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया और इसमें बेघर लोग बारिश धूप में खुले आसमान के नीचे रहने को बेबस हैं। प्रताड़ना की हद यही नहीं रुकी, प्रशासन के लोग इन दलित लोगों को सर पर प्लास्टिक तक नहीं लगाने दे रही है।

WhatsApp Image 2022 09 24 at 7.39.51 PM 1200 से अधिक दलित परिवारों को प्रशासन द्वारा किया गया बेघर :पप्पू यादव

बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। इंसानियत और मानवता को पढ़े लिखे गधों ने अपने पावर के हनक से रौंदने का काम किया है। फर्ज करिए अगर यही उनके साथ हो तो कैसा लगेगा।

banner 4 1200 से अधिक दलित परिवारों को प्रशासन द्वारा किया गया बेघर :पप्पू यादव

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव  बेघर दलित परिवारों से मिले। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की बदहाल स्थिति को देखकर तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। न खाना और न कपड़े। अगर यह विकास की परिणिति है तो धिक्कार है।

Advertisment 1200 से अधिक दलित परिवारों को प्रशासन द्वारा किया गया बेघर :पप्पू यादवउन्होंने यहां लोगों के भोजन की तत्काल व्यवस्था करते हुए 50 हजार की आर्थिक मदद की है। उन्होंने कहा कि कल हम इन लोगों के लिए कपड़े भिजवा रहे हैं। मदद लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम उन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी करेंगे, जिन्होंने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है।