मधुबनी – गांधी जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
रिपोर्ट – न्यूज़ डेक्स
मधुबनी /जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात थाना मोड़ चौक के समीप स्थित विद्यापति जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
पुनः समाहरणालय के समीप स्थित डॉ भीमराव अंबेदकर जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा मधुबनी शहर के जलजमाव वाले क्षेत्र खादी भंडार, लाहोनगर, पंचवटी चौक होते हुए सदर अस्पताल, मधुबनी एवं ऑफिसर्स कॉलोनी के जलजमाव हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाने के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद,मधुबनी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी को निदेश दिया गया।इस अवसर पर कई पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं आम लोग उपस्थित थे।